{"_id":"578925e04f1c1b2b0d13d741","slug":"250-youths-got-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 युवाओं को मिला रोजगार
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मेले मे माडल का प्रर्दशन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व युवा सप्ताह के अंतिम दिन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। साथ ही रोजगार मेले एवं कौशल प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ। निजी क्षेत्र की चार कंपनियों ने 650 युवाओं का साक्षात्कार लिया। 250 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कैंपस सेलेक्शन से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।
मुख्य अतिथि सीडीओ सोबरन सिंह ने प्रदर्शनी के उद्घाटन पर कहा कि कौशल विकास मिशन से युवाओं की प्रतिभा में निखार के साथ रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य आईटीआई मस्तराम वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण बस्ती मंडल रहे। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया। संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा लगाई गई कौशल प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सीडीओ ने युवाओं की प्रतिभा और उनके हुनर की सराहना भी की। जिला प्रबन्धक कौशल विकास मिशन चन्द्र वीर सिंह, धीरेन्द्र विक्रम सिंह, रामपति, राजेश सिंह, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद मिश्र, अश्वनी दूबे, अजय श्रीवास्तव, नीतू सिंह, रेखा देवी, लालमणि, भरत शुक्ला, आरएस यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।