फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   25 corona patients in the basti

नगर पालिका की वरिष्ठ पदाधिकारी समेत 25 कोरोन पॉजिटिव मिले

Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
25 corona patients in the basti
नगर पालिका की वरिष्ठ पदाधिकारी समेत 25 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका परिषद की वरिष्ठ पदाधिकारी, हियुवा नेता, कलेक्ट्रेट और बैंककर्मी समेत 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को आई है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 547 पहुंच गई है। कैली में भर्ती 11 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 373 मरीजों को डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में मृतकों की संख्या 18 तो एक्टिव केस 156 हैं। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। कलेक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। जिले में अब तक 20124 नमूने एकत्रित कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए हैं। 18448 की रिपोर्ट आ चुकी है। 17884 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं। जबकि 547 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को 1676 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

एक मई से जिले में प्रवासियों का आगमन तेजी से होने लगा था। अब तक करीब सवा लाख प्रवासी जिले में आ चुके हैं। शुरुआत में तमाम प्रवासी पॉजिटिव पाए गए थे, मगर अब स्थिति बिगड़ रही है। क्योंकि कोरोना समुदाय में पांव पसार रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, नगर पालिका सहित तमाम विभागों के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हियुवा नेता को रविवार की रात सांस लेने में दिक्कत के चलते ओपेक चिकित्सालय कैली में दाखिल कराया गया। सोमवार को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। डीएम ने बताया कि कोरोना की लगातार जांच कराई जा रही है। कलेक्ट्रेट कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने पर उसे भर्ती करा दिया गया है। कलेक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन आदि कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed