{"_id":"68b9fb28c3329c34090e629d","slug":"24-doctors-found-services-of-chc-phc-will-be-strengthened-basti-news-c-207-1-bst1005-143210-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 24 डॉक्टर मिले, सीएचसी-पीएचसी की मजबूत होगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 24 डॉक्टर मिले, सीएचसी-पीएचसी की मजबूत होगी सेवा
Fri, 05 Sep 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सीएचसी-पीएचसी, अर्बन चिकित्सा इकाइयों और जिला स्तरीय अस्पतालों में चिकित्सकों के 24 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू पूरी हो गई है। 50 आवेदकों के इंटरव्यू के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि 24 एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इंटरव्यू 50 लोग शामिल हुए थे। इंटरव्यू के बाद कमेटी ने परिणाम सुरक्षित कर लिया था, जिसे अब जारी कर दिया गया है। नए डॉक्टरों की तैनाती जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में की जाएगी। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद जिले के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्हें जिला अस्पताल या दूसरे शहरों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सीएमओ ने बताया कि जिले में मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, फिजिशियन के पद बड़ी खाली चल रहे हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश के तहत तैनाती दी जा रही है। इसके तहत 24 डॉक्टरों की तैनाती होगी। इन डॉक्टरों की तैनाती नौ सितंबर तक करने के लिए कहा गया है। इनकी तनख्वाह करीब एक लाख रुपये माह होगी। इससे पहले एमबीबीएस, बीयूएमएस, बीएएमएस के 18 डॉक्टरों की भर्ती भी की जा रही है। अब 23 एमबीबीएस डॉक्टर के मिलने के बाद सभी की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। जैसे उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस लौटना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -
छह को ज्वाइन लेटर लेने लखनऊ जाएंगे कनिष्ठ सहायक अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग के तहत 18 कनिष्ठ सहायकों की नियुक्ति हुई है। छह सितंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि अभ्यर्थियों को फोन करके सूचना दी गई है। वहां नियुक्ति पत्र नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।