फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   22 sued in four cases of assault

मारपीट के चार मामलों में 22 पर मुकदमा

Mon, 19 Sep 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
22 sued in four cases of assault
मारपीट के चार मामलों में 22 पर मुकदमा
विज्ञापन

कोतवाली, गौर व कप्तानगंज थाने का मामला
बस्ती। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 22 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने रुपये के लेनदेन के विवाद में मारपीट के एक मामले में महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मो. इरशाद निवासी पिकौरा बक्श त्रिपाठी गली थाना कोतवाली ने तहरीर दी। जिसके आधार पर मो. सैफ, मो. पराज, आयशा खातून पत्नी इनामुर रसूल और शीबा परवीन पुत्री इनामुर रसूल निवासी पिकौरा बक्श त्रिपाठी गली थाना कोतवाली को नामजद किया गया है। कोतवाली थाने के जखनी निवासी जितेंद्र पाल ने तहरीर दी कि रविवार को जमीन के विवाद को लेकर उन्हें आरोपियों ने मारापीटा। बीच-बचाव करने आयी उनकी माता राजमती देवी को भी मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भोला, संजय, मनीषा व उर्मिला पत्नी भोला निवासी जखनी पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष के संजय की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र पाल, राजेश पाल, परमेश पाल, राजन पाल और जितेंद्र की माताजी नाम अज्ञात निवासी जखनी थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज किया है।

गौर पुलिस ने सांवडीह (यादव पुरवा) में मिट्टी उठाकर ले जाने के विवाद में अपशब्द कहने व घर में घुसकर मारने-पीटने के मामले में शांति देवी पत्नी जोखू प्रसाद यादव की तहरीर पर उदयभान, उत्कर्ष, सुनील व राजाराम निवासी सांवडीह (यादव पुरवा) पर मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज पुलिस ने नकटीदेई बुजुर्ग में आरसीसी सङ़क को चौङ़ा करने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट धमकी आदि के मामले में रामजी निवासी नकटीदेई बुजुर्ग की तहरीर पर गोपीनाथ मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा व विशाल कुमार मिश्रा निवासी नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed