फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   22 people in the grip of chicken pox in Sidharijot

Basti News: सिधारीजोत में 22 लोग चिकन पाॅक्स की चपेट में

Wed, 24 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
22 people in the grip of chicken pox in Sidharijot
गौर (बस्ती)। सीएचसी गौर के अंतर्गत ग्राम सभा सिधारीजोत में चिकन पाक्स फैलने से गांव के लोग सतर्क हो गए हैं। गांव के 22 लोग चपेट में है। गांव में आशा के अलावा स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम अब तक नहीं पहुंची है। गांव वाले अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

सिधारीजोत गांव में दुर्गा प्रसाद (33), सरस्वती (15), रोहित (18), आकाश कुमार (15), ब्यूटी (17), पुनवासी (25), अंकुर (13), रोहित (12), मोहित (16), दीपचंद (10), शिवम (8), शिवा (20), रेनू (31), बाबूराम (33), रामजी (14), श्यामजी (12), गोलू (10), पंकज (9), अंश (3), विकास (22), शांति (52), अमन (12) आदि चिकन पाक्स नामक बीमारी की चपेट में हैं। यह बीमारी यदि परिवार में एक सदस्य को हो रही है, तो धीरे-धीरे पूरा परिवार चपेट में आ जा रहा है। इससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन

सीएचसी गौर के अधीक्षक डॉ अमरजीत बरई ने बताया कि आशा के माध्यम से गांव में चिकन पॉक्स की सूचना मिली है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक-दूसरे के संपर्क में आने से ज्यादा फैलती है। इसके लिए लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा समय तक आराम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आशा के माध्यम से गांव दवा का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed