{"_id":"5ca4f90bbdec2214355670d4","slug":"21554315531-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दारोगा सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, दारोगा सहित दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई कार, दारोगा सहित दो घायल
फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर तिराहे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर तिराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दारोगा सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अयोध्या जिला अस्पताल ले गए।
गोंडा जनपद के नवाबगंज थाने के तुलसीपुर माझा निवासी उप निरीक्षक जनार्दन सिंह (45) अपने भतीजे मुरारी सिंह (19) के साथ अपनी कार से बस्ती की तरफ जा रहे थे। बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे नाल्हीपुर तिराहे के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक शीशम के पेड़ से जा टकराई। कार चला रहे मुरारी सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।