फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मौसम: हिमालय की हवाओं ने फिर बिगाड़ा मौसम

मौसम: हिमालय की हवाओं ने फिर बिगाड़ा मौसम

Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मौसम: हिमालय की हवाओं ने फिर बिगाड़ा मौसम
मौसम:
विज्ञापन

हवाओं ने फिर बिगाड़ा मौसम
मौसम:
- हफ्ते भर चलेगा चलेगा बूंदाबांदी का जोर
- फैजाबाद, बस्ती व गोरखपुर मंडल में बारिश का पूर्वानुमान
- पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से बदला मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मौसम एक बार फिर रंग बदल रहा है। पहाड़ों पर न थमने वाली बर्फबारी का सीधा असर बस्ती, गोरखपुर और फैजाबाद मंडल के मैदानी इलाकों में स्पष्ट परिलक्षित है। आने वाले आठ दिनों तक बादल व बूंदाबांदी का दौर चल सकता है। उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से मौसम विज्ञानियों ने 21 और 22 फरवरी को दिनभर धूप खिले रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है। उनका कहना है कि हिमालय को छूकर 15 से 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही पछुआ हवाओं का दौर पूरे फरवरी भर चलेगा।
हिमालयीय क्षेत्र में पहले से अधिक तीव्रता वाला पश्चिमी विक्षोभ के फिर उत्पन्न होने के कारण रविवार को बस्ती, गोरखपुर सहित उत्तर पश्चिम इलाकों में बादल छा गए। सुबह से ही 20-22 किमी प्रतिघंटे गति से पछुआ चलने के कारण दिन में धूप के बावजूद गलन महसूस की गई। अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉक्टर पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार 20 से 25 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन


ज्यादा हवा व नमी नुकसानदेह
गेहूं समेत रबी की तमाम फसलों के लिहाज से अत्यंत सुखद मौसम अब नुकसानदेह साबित हो सकता है। कृषि विज्ञानी डॉ. एसएन सिंह के अनुसार इस समय गेहूं में बाली व कल्ले निकलने का समय है। अगेती फसल में दाने बनने शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अगर ज्यादा बारिश व तेज हवाएं चलीं तो गेहूं का पौधे गिर सकता है। साथ ही आलू, सरसों आदि को भी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed