फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हड़ताल : सीएमओ कार्यालय पर धरना देने का फैसला

हड़ताल : सीएमओ कार्यालय पर धरना देने का फैसला

Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल : सीएमओ कार्यालय पर धरना देने का फैसला
हड़ताल : सीएमओ कार्यालय पर धरना देने का फैसला
विज्ञापन

- संविदा स्वास्थ्य कर्मी बोले- मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। 4 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मियों ने 24 जनवरी से सीएमओ ऑफिस परिसर में हड़ताल करने का फैसला लिया।
बुधवार को हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, कैली, टीबी हॉस्पिटल के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज परेशान रहे। पैथोलॉजी जांच, दवा वितरण, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्य ठप रहे। आयुष संविदा चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा, अफजल हुसेन, महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए कार्य बहिष्कार में बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि जब तक प्रदेश नेतृत्व का निर्देश नहीं मिलता कार्य बहिष्कार के साथ ही जनपद के सभी स्वास्थ्य संविदाकर्मी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर हक के लिए धरना देंगे। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन, विशिष्ट सेवा नीति लागू करने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जब तक कि मांगें मान नहीं ली जाती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. अजय, डॉ. विवेक, डॉ. स्मिता, डॉ. माया निषाद, आलोक वर्मा, डॉ. अजय चौधरी, विवेक कुमार, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. यूके सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, मो. आरिफ, राधेश्याम चौधरी, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रेम कुमार, अंकित कुमार, गौहर अली आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी डॉ. इन्द्रेश कुमार, डॉ. तयैबा गुलफाम, डॉ. मेराज अहमद, शान्ति सिंह, रजनी सिंह, अर्चना पांडेय, ममता वर्मा, शुशीला वर्मा आदि ने प्रदर्शन कर सीएचसी प्रभारी डॉ. राम मणी शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed