{"_id":"5b9ff616867a557ff747e50b","slug":"21537209878-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने जानी विकास कार्यों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने जानी विकास कार्यों की हकीकत
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जांच टीम ने जानी विकास कार्यों की हकीकत
गौर ब्लॉक के मुड़सरा पहुंची जांच टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। गौर विकास खंड की मुड़सरा ग्राम पंचायत में डीएम के निर्देश पर जांच टीम सोमवार को पहुंची। यहां विकास कार्यों की जांच की। टीम ने रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही है।
विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़सरा के राजस्व गांव मस्जिदिया निवासी पंकज त्रिपाठी ने दो अगस्त 18 को डीएम को शिकायती पत्र दिया। गांव में विकास के नाम पर वर्ष 2015 से 18 तक की गई अनियमितताओं की जांच की मांग की। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नोडल अधिकारी गौर जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम ने नाली, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि की गहनता से जांच की। जांच टीम में शामिल अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि नाप जोख की गई है। अभिलेखों के मिलान के बाद अनियमितता है या नहीं स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी।