फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बीमार मां को ठेले से पहुंचाया अस्पताल

बीमार मां को ठेले से पहुंचाया अस्पताल

Tue, 10 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीमार मां को ठेले से पहुंचाया अस्पताल
बभनान। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कोशिश कर रही सरकार को कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। बीमार मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए बार बार 108 एंबुलेंस सेवा के लिए फोन करते रहने पर भी नहीं पहुंची। अंत में ठेले से ही बेटे ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वाकया गौर सीएचसी क्षेत्र के महुआ डाबर गांव का है। 60 वर्षीय जैतूनिशा पत्नी मोहम्मद हनीफ की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेटे साजिद खान ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर लगातार फोन किया। मगर कोई फोन रिसीव नहीं हुआ। बताया कि कोई रिस्पांस नहीं मिला तो आनन-फानन मां को ठेले पर लिटा कर बभनान में निजी अस्पताल पहुंचाया। पूरे दिन इलाज के बाद शाम को स्थिति में कुछ सुधार होने पर डॉक्टरों की सलाह से घर ले आया। बताया कि शाम को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी ठेले का ही सहारा लेना पड़ा। सुबह में एंबुलेंस न मिलने से अपना साधन ही बेहतर समझा। परिवार के अनुसार बुजुर्ग महिला शुगर की पेशेंट है और उसे खून की कमी है। काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। इन लोगों का यह भी कहना है कि बभनान पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती न होने व अच्छी स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से हम लोग निजी अस्पताल का ही सहारा लेते हैं। गरीबी के चलते हम लोग दूर के अच्छे अस्पताल में नहीं जा पाते। इस संबंध में सीएमओ जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि इसकी एंबुलेंस सेवा की कंट्रोलिंग लखनऊ से है। यदि मरीजों को एंबुलेंस की सेवा नहीं मिल रही है तो शिकायत आने पर जिले में नियुक्त कोऑर्डिनेटर से बात कर शासन स्तर तक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। हम लोगों का प्रयास रहता है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed