फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दोषी पति को छह वर्ष की सजा

दोषी पति को छह वर्ष की सजा

Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दोषी पति को छह वर्ष की सजा
बस्ती। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अजय कुमार शाही ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में पति को दोषी करार दिया है। इस मामले में पति को छह वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 12 हजार रुपये अर्थदंड भी न्यायालय ने आरोपी पति पर लगाया है। इसे अदा न करने पर चार माह के अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता जय गोविंद सिंह ने घटना का विवरण रखते हुए न्यायालय को बताया कि गौर थाना क्षेत्र के बभनगांवा कला निवासी राधेश्याम यादव ने अपनी पुत्री माया की शादी 22 जून 2008 को उसी थाना क्षेत्र के बाघाकरण मंदिर का पुरवा गांव निवासी जय प्रकाश यादव के साथ की थी। इनके एक पुत्री भी हुई। दहेज को लेकर विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया कि 19 फरवरी 2013 को पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति जय प्रकाश व ओमप्रकाश के विरुद्ध दहेज व आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ। कोर्ट ने माना कि जय प्रकाश ने अपने ससुर से एक लाख रुपया व्यापार के लिए मांगा था। न देने पर पत्नी को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया, जिससे विवश होकर माया ने जान दे दी। कोर्ट ने जेठ ओम प्रकाश को इस प्रकरण में भूमिका से इंकार करते हुए दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed