{"_id":"66f09f229c960ec0ea06e7a4","slug":"20-thousand-population-faces-drinking-water-crisis-basti-news-c-207-1-bst1001-124272-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त... 20 हजार आबादी को पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त... 20 हजार आबादी को पेयजल का संकट
Mon, 23 Sep 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास के पास वाटर सप्लाई का पाइप टूटने पर मरम्मत करते कर्मचारी।
फोरलेन निर्माण के दौरान मुख्य पाइप लाइन फटी, बढ़ी सांसत
क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए दिनभर जुटी रही टीम, शाम तक नहीं मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन निर्माण के लिए खोदाई के दौरान शनिवार की रात पेयजल की मुख्य पाइप लाइन आवास विकास कॉलोनी मोड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई। इससे काफी मात्रा में पानी बहकर बर्बाद हो गया। सूचना के बाद पेयजल की मुख्य आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस वजह से आवास विकास कॉलोनी, बैरियहवां आंशिक एवं कटरा आंशिक मोहल्ले की आपूर्ति रविवार को भी ठप रही है। करीब 20 हजार आबादी में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा।
फोरलेन निर्माण के दौरान पेयजल की पुरानी पाइप लाइन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जा रही है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से दोनों तरफ खोदाई कराई जा रही है। इसकी चपेट में आकर पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। फोरलेन के दायरे से बाहर नई पाइप लाइन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जल निगम का तर्क है कि सड़क बनने के बाद ही नई पाइप लाइन का कार्य किया जा सकता है। वरना निर्माण के दौरान यह क्षतिग्रस्त हो सकता है। ऐसे में जैसे ही पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है पानी की आपूर्ति का कोई विकल्प नहीं बन पा रहा है।
तीन माह पहले भीषण गर्मी के दौरान कटरा में भी पेयजल की पुरानी पाइन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब भी एक दर्जन काॅलोनियों के लोगों को महीने भर तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ी थी। फिर वही समस्या खड़ी हो गई है। आवास विकास कॉलोनी मोड़ के पास मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर लीकेज की समस्या है। इससे पेयजल आपूर्ति का पानी खुले में बहकर बर्बाद हो रहा है। रविवार को जलकल की टीम सुबह से मरम्मत कार्य में लगी रही। मगर, देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी। जिम्मेदार भी आपूर्ति बहाल होने का निश्चित समय नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
...
नलों के सहारे मिल रहा पानी
आवास विकास कॉलोनी में पानी की किल्लत सबसे ज्यादा देखने को मिली। यहां अधिकतर घरों में टोटियों के सहारे ही पानी मिलता है। यहां जलस्तर काफी नीचे होेने से नलों से पानी भी नहीं निकलता है। जिन घरों में पुराना हैंडपंप है, वहां पानी की समस्या ज्यादा है। लोग जलकल से आपूर्ति होने वाले पानी से मोटर लगाकर टंकियां भरते हैं। इस कॉलोनी की करीब 15 हजार की आबादी शनिवार की रात से पानी के लिए तरस रही है। कई घरों में दूसरे के घरों से पानी लाना पड़ा है। महिलाएं-बच्चे बाल्टी में पानी ढोते नजर आए।
...
कोट
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद जलकल टीम सक्रिय हुई है। मौके पर मरम्मत कार्य चल रहा है। अतिशीघ्र आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
-सुनिष्ठा सिंह, प्रभारी ईओ/एसडीएम