फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 lakh rupees lost by changing mobile number in bank account

Basti News: बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदल कर 20 लाख का गोलमाल

Fri, 13 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees lost by changing mobile number in bank account
बस्ती। बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदल करके बीस लाख रुपये की हेरा-फेरी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बैंक के अज्ञात कर्मियों और साइबर अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जनहित संस्था के कुंवर ब्रह्मदेव उपाध्याय निवासी कंथुई थाना सोनहा ने तहरीर दी, जिसमें बताया है कि एक निजी बैंक की शाखा में राजन मिश्रा का खाता है। आरोप है कि मार्च 2023 में खाताधारक राजन मिश्रा के खाते में दर्ज मोबाइल नंबर को हटाकर दूसरा मोबाइल नंबर एक्टिवेट कर दिया गया। इसकी मदद से निजी बैंक के कर्मचारियों व साइबर अपराधियों ने मिलकर राजन मिश्रा के खाते से अवैध रूप से 20 लाख रुपये का लेन-देन किया। इसकी जानकारी होने पर शिकायत पुलिस में की गई। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed