Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 Cow Shelters Closed; Cattle Relocated to Other Sites

Basti News: 20 गो-आश्रय केंद्र बंद, दूसरे जगह शिफ्ट कराए गए गोवंश

Fri, 29 May 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
20 Cow Shelters Closed; Cattle Relocated to Other Sites
बस्ती। जिले में गो-आश्रय केंद्रों की स्थिति दयनीय है। क्षमता के मुताबिक गो-आश्रय केंद्रों पर पशु संरक्षित नहीं है। कई जगह तो व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ नहीं है। आलम यह है कि अब क्रमवार अब तक 20 अस्थायी गो-आश्रय केंद्र पर संरक्षित पशुओं की संख्या घटने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। यहां संरक्षित पशुओं को दूसरे केंद्र में शिफ्ट कराया गया है। बताया गया कि संरक्षित पशु 20 से कम होने पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पहले 65 केंद्र हुआ करते थे। अब उनकी संख्या घटकर 35 हो गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के अदेशानुसार 30 से कम पशु संख्या वाले केंद्रों की लगातार सूची बनाई जा रही है। निरीक्षण में जिस गो-आश्रय केंद्र में 20 पशु पाए गए थे, वहां के पशुओं को बगल के गोआश्रय स्थल में शिफ्ट करते हुए उसे बंद करवा दिया गया है। बताया कि सेमरा गौर में 14 गोवंश थे कठौतिया सावडीह में शिफ्ट किए गए। इसी प्रकार चितरगढि़या में 19 थे, कोइलपुरा भेजा गया। हसनापुर के 33 गोवंश कठौतिया सावडीह, आमा तृतीय, परसा लंगड़ा हहिहरपुर में शिफ्ट किया गया। मकदूमपुर के 30 गोवंश को सिरौता, शोभनपार के 24 पशु को सिरौता, भाउसिंगपुर के 29 पशु को कोइलपुरा, लोनहा के 25 पशु को कठौतिया सावडीह, धनघटा के 32, हथिनास के 28, पड़री के 32, भरवलिया के 30 पशु को कठौतिया सावडीह में, हरिगांव के 31 पशु को वट्टपुर, भीटारामसेन के 21 को कोइलपुरा, सिंहाराजा के 21 पशु को रमनातौफीर, जलालाबाद के 38 पशु को कठौतिया सावडीह, हरिहरपुर कामदा के 34 पशु को सिरौता, सौरहा के 50 पशु को कठौतिया सावडीह, परसालंगड़ा के 39 पशु को सिरौता, निदौरमाफी के 41 पशु को वट्टूपुर और कनैला के 21 पशु को कोइलपुरा में शिफ्ट कराया जा चुका है।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि 582 पशु दूसरे वृहद गो-संरक्षण केंद्र में संरक्षित करा दिए गए हैं। ये पशु अगस्त 2025 से 12 मई 2026 तक संरक्षित किए गए हैं। जिले के सड़कों पर निराश्रित गोवंश के कारण होने वाले हादसों को रोकने और फसलों को सुरक्षा के लिए जिले में में पांच नए वृहद गो-आश्रय स्थल और तीन कान्हा गोशाला व तीन कांजी हाउस चल रहा है। यहां करीब 33 सौ पशु संरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जहां 50 से कम पशु थे पहले वहां के केंद्र के पशु को दूसरे में शिफ्ट करवाते हुए बंद करवा दिया गया है, अब 30 से कम पशु वाले केंद्र भी चिह्नित करके बंद करवाए जा रहे हैं। अब तक 20 केंद्र बंद हो गए हैं। अब सिर्फ 35 गो-आश्रय स्थल अस्थायी संचालित हैं।

- डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, सीवीओ, बस्ती।
---
3.20 करोड़ से बनकर तैयार दो आश्रय स्थल में संरक्षित होंगे पशु
बस्ती। पशुपालन विभाग की ओर से जिले में दो वृहद गो संरक्षण केंद्र 3.20 करोड़ रुपये से बनाए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था को फरवरी 2026 तक हैंडओवर कर देना था, मगर तकनीकी कारणों से अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। बताया गया कि पहला गो संरक्षण केंद्र ग्राम सिकटा हर्रैया क्षेत्र में बना है। दूसरा नारायनपुर हर्रैया में बनकर तैयार है। इसके पूर्ण होने से यहां निराश्रित पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा। हालांकि, अभी हैंडओवर न होने से मामला लटका है। सीवीओ का कहना है कि थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट के बाद गोशालाएं हैंडओवर की जाएंगी। इसके बाद यहां पशु संरक्षित किए जाएंगे। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed