{"_id":"62488ffd3df5cd5545349929","slug":"2-young-boy-dive-in-saryoo-river-basti-news-gkp4319800198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट,,,सरयू में नहाने गए दो युवक डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट,,,सरयू में नहाने गए दो युवक डूबे, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू में नहाने गए दो युवक डूबे, तलाश जारी
छावनी (बस्ती)। विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के पास सरयू नदी में नहाने उतरे छह युवकों में से दो नदी में डूब गए। आसपास के लोगों की मदद से दो को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, दो का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद करीब पांच बाइकों पर सवार होकर आए अन्य युवक मौके से खिसक गए।
छावनी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी विपिन गोस्वामी (18) पुत्र रामशंकर गोस्वामी पड़ोसी गांव शियरापुर के सुदीप धर द्विवेदी उर्फ राजन (22) पुत्र अनंत कुमार द्विवेदी के साथ विद्यालय में फीस जमा करने के लिए घर से निकले थे। विपिन शक्तिपुर गांव स्थित एक इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है। ये दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से सुबह करीब साढ़े दस बजे के करीब ठोकर नंबर दस के पास घाघरा नदी में स्नान करने पहुंचे। युवक स्नान करते समय नदी की गहराई को नहीं भांप पाए और अधिक गहराई में पहुंचने कारण डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन युवक सरयू नदी में नहाने आए थे। पीपा पुल के दक्षिणी किनारे पर नदी में सभी नहा रहे थे।
एक युवक पीपा पुल से सेल्फी ले रहा था, जबकि एक नदी में नहाने की वीडियो बना रहा था। नहाते समय सुदीप नदी की धारा में फंसकर डूबने लगा। उसको बचाने गया विपिन भी डूब गया। गुहार सुनकर पीपा पुल पर काम करने वाले रमेश यादव निवासी गोविंदपुरा थाना दुबौलिया दौड़ कर मौके पहुंचे। उन्होंने डूब रहे पचवस निवासी आशु सिंह व एक अन्य युवक को रस्सी के सहारे पीपा पुल के पास तक खींचा और फिर हाथ पकड़ कर बाहर निकाल लिया। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि नदी के किनारे लापता युवकों की मोबाइल व दो जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चला रही है। उधर, हर्रैया विधायक अजय सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। घटना के करीब तीन घंटे बाद मौके पर राजस्व निरीक्षक सुभाष यादव पहुंचे। गोताखोरों की मदद से लापता युवकों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।