{"_id":"624894d8d4067031165c54e0","slug":"2-murders-accused-arrested-basti-news-gkp4319834173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में आरोपित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में आरोपित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हर्रैया (बस्ती)। अजगरा गांव में शुक्रवार को खेत जोतवाने गए शख्स की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी परशुरामपुर थाना क्षेत्र के शृंगीनारी मंदिर के पास से हुई है।
जमीन के संबंध में हुए विवाद के कारण शुक्रवार को अजगरा गांव के संतोषी पुरवा के रहने वाले अमरनाथ की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतक का पुत्र, पत्नी, चाचा व चचेरा भाई भी घायल हुए थे। अमरनाथ की पत्नी किरण देवी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी राम स्वारथ सहित 11 अन्य लोगों पर हत्या व बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपितों की तलाश कर रही थीं। मुख्य आरोपी राम स्वारथ व उसके पुत्र घनश्याम की मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करने पर आसपास होने की जानकारी पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि एसओजी के सहयोग से दोनों को शृंगीनारी मंदिर के पास से दबोच लिया। वह अपने किसी संबंधी के पास छिपने की नीयत से जा रहे थे। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी।