फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 died 181 positive

कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 181 नए पॉजिटिव

Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
2 died 181 positive
कोरोना से दो की मौत, 181 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली में हुई उतरौला व गौरी बाजार के दो लोगों की मौत
हर्रैया सीएचसी में 16 मिले पॉजिटिव सभी होम आइसोलेशन में भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ओपेक चिकित्सालय कैली में कोरोना से उतरौला के 17 वर्षीय किशोर व गौरी बाजार के एक 48 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई है। शनिवार को जिले में कोरोना के कुल 181 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें शुक्रवार को लिए गए नमूनों में से 165 पॉजिटिव मिले हैं, तो शनिवार को हर्रैया में 16 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा स्टेशन व न्यायालय परिसर के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर हुई जांच हुई है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 435 एक्टिव केस हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि संक्रमण को लेकर जिले में जांच को विस्तारित कर दिया गया है। रोडवेज, बड़ेवन, रेलवे स्टेशन व ग्रामीण इलाकों को भी जांच के दायरे में शामिल करते हुए नमूने लिए जा रहे हैं। मरीजों को ओपेक चिकित्सालय कैली व मुंडेरवा में भर्ती कराया जा रहा है। अन्य केंद्रों को भी सक्रिय कर दिया गया है। ताकि पॉजिटिव मरीजों को कहीं कोई समस्या न आने पाए। बताया गया है कि अब तक जिले में 4,02,822 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 3,97,425 की रिपोर्ट मिल गई है। 3,91,091 निगेटिव हैं, जबकि 6334 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 5440 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 5397 नमूनों की जांच का इंतजार है। इधर, ओपेक चिकित्सालय कैली के सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि कोरोना से दो की मौत हुई है। दोनों गैर जिलों के हैं। उन्हें एक दिन पहले यहां गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

16 केंद्रों पर 1060 हुए प्रतिरक्षित
बस्ती। कोरोना टीकाकरण के क्रम में जिले के 16 केंद्रों पर शनिवार को 1060 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि वैक्सीन समाप्त होने के कगार पर है। लखनऊ को 10 हजार डोज की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि रविवार की देर रात तक यह मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed