{"_id":"6217cf4fd55d1b28243600f5","slug":"2-corona-positive-basti-news-gkp428044913","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि, पहले से पॉजिटिव में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस 13 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को 984 के नमूने जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कमी आ रही है। संक्रमित मिले मरीजों में कोई गंभीर नहीं है। फिर भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। कहा कि जांच हो रही है, जो भी संक्रमित पाया जा रहा है उसे होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। सीएमओ ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें। कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा साधन टीकाकरण है। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है वे दूसरी तथा दोनों डोज ले चुके बीमार व बुजुर्ग अब प्रीकॉशन डोज भी ले सकते हैं, बशर्ते दूसरी डोज लिए कम से कम नौ माह पूरा हो गया हो। कहा कि टीकाकरण के चलते तीसरी लहर बेअसर रही।