फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 Arrested in Buffalow theifing case

भैंस चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
2 Arrested in Buffalow theifing case
भैंस चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। एंटी व्हीकल थेफ्ट और एसओजी टीम की मदद से कप्तानगंज थाने की पुलिस ने भैंस की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई भैंस व पिकअप बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पशु चोरी में शामिल अपने 12 अन्य साथियों के नाम का भी पर्दाफाश किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। सीओ कलवारी विनय चौहान ने कप्तानगंज थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान पर्दाफाश किया। जिसमें बताया कि सात जुलाई 2022 को रमवापुर से भैंस व पड़िया चोरी की घटना की छानबीन में स्थानीय थाने की टीम के साथ ही एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम जुटी थी।
विज्ञापन

रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की भैंस को पिकअप पर लाद कर संतकबीरनगर पशु बाजार ले जाया जा रहा है। टीम ने फोरलेन पर गडहा गौतम गांव के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। मौके से आरोपी मुस्ताक अली और सहजाद अली उर्फ राजा निवासी जमुआ थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। पिकअप में भैंस लदी हुई थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने रमवापुर से भैंस चोरी की घटना को कबूल किया। साथ ही नगर थाना क्षेत्र में हुई भैंस की चोरी में शामिल होने की बात कबूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी की घटनाओं में किराए की पिकअप के साथ ही एक लग्जरी गाड़ी भी शामिल रहती है। चोरों के गिरोह का मास्टरमाइंड वारिस और तौफीक हैं। आरोपी वारिस अली उर्फ जागा गोंडा कोतवाली देहात का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ बाराबंकी, करनैलगंज, अयोध्या में मुकदमे दर्ज हैं।

---
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येन्द्र कुंवर, प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट एसआई गजेन्द्र सिंह, प्रभारी एसओजी उमेश चन्द्र वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त, एसआई व्यासमुनी यादव, एंटी व्हीकल के हेड कांस्टेबल राकेश यादव, रामसुरेश, अजय दूबे, कांस्टेबल महेन्द्र यादव, देवेन्द्र निषाद, एसओजी के हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, विजय यादव, कप्तानगंज थाने के कांस्टेबल यशवंत यादव, शैलेन्द्र सिंह व सर्विलांस के कांस्टेबल हिन्दे आजाद, संतोष यादव शामिल रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed