फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान

जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान

Wed, 03 Apr 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान
जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर में हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है, तो कोई स्कूल। जिम्मेदार भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जाम की बड़ी वजह सड़क की पटरियों पर खड़ी बेतरतीब गाड़ियां व दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है।
हर दिन की तरह बुधवार को दोपहर में प्रमुख मार्गों पर काफी भीड़ रही। गांधी नगर की सड़क पर लगे जाम में लोग काफी देर तकर फंसे रहे। यहां हर 20 मिनट पर जाम लग जा रहा था। जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को मसक्कत करनी पड़ रही थी। कमोवेश यही स्थिति रोडवेज तिराहा, सुभाष चौक, पांडेय बाजार, अस्पताल चौराहा, कंपनी बाग की भी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ मणि भूषण त्रिपाठी कहते हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जाम की समस्या दूर हो, इसके लिए स्थायी हल ढूंढा जा रहा है। सीओ सिटी आलोक सिंह कहते हैं कि नगर पालिका व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाता है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सभी के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। इस वजह से लोग जहां जी में आया, वाहन खड़ी कर देते हैं। सबसे अधिक जाम पक्का बाजार स्थित मार्ग पर लगता है। कारण, लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी कर खरीदारी करने लगते हैं। यही नहीं, कचहरी चौराहे से लेकर कंपनीबाग, रोडवेज तक की सड़कों पर अतिक्रमण नजर आएगा। किसी ने स्थायी तो किसी ने अस्थायी दुकान सड़क की पटरियों पर लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका व स्थानीय पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। कारण, अभियान के दौरान लोग अतिक्रमण कर लगी दुकानें तो हटा लेते हैं लेकिन बाद में फिर से वहीं दुकानें खोल लेते हैं। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed