फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत

स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत

Fri, 25 Jan 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत
स्कार्पियो पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया/छावनी। राम जानकी मार्ग पर देवकली बाबू गांव के सामने अयोध्या जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। राहगीर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे छावनी थाना क्षेत्र में हुआ। कसैला बाबू निवासी सीताराम सिंह (70), अविनाश सिंह (22) व चालक रामजनम यादव (50) स्कार्पियो से अयोध्या जा रहे थे। अभी ये लोग रामजानकी मार्ग स्थित देवकली गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे शिलापट से टकराकर पलट गई। इस हादसे में रामनगर निवासी चालक रामजनम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीर मदन गुप्ता (60) निवासी देवकली व स्कार्पियो पर सवार अविनाश सिंह और सीता राम सिंह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना किसी राहगीर ने एंबुलेंस सेवा और डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से चालक रामजनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही रामजनम के परिवार के लोग पहुंच गए। मौत की सूचना से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed