{"_id":"5980c59b4f1c1beb5a8b4747","slug":"191501611419-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा के कराए गए कार्यो की जांच को बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा के कराए गए कार्यो की जांच को बनी
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगरपालिका और डूडा की पहचान अनियमित कार्यों को लेकर बनती जा रही है। इन दोनों विभागों में सबसे अधिक लगभग एक दर्जन कार्यों जांच चल रही हैं। नए घटनाक्रम में डीएम अरविंद कुमार सिंह ने डूडा के कार्यों के लिए दिए गए प्रथम किश्त की जांच कराने के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई है।
डूडा की ओर से शहरी क्षेत्रों की अल्पसंख्यक बाहुल्य एवं मलिन बस्तियों में इंटरलाकिंग सड़क, नाली एवं अन्य सुविधाओं के लिए जारी किए गए प्रथम किश्त से कराए गए कार्यों की जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम बनाई है। एडीएम एवं डूडा के परियोजना निदेशक भगवान शरण की अगुवाई में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अवर अभियंता अशोक कुमार विश्वकर्मा की टीम जांच करेगी। डीएम ने बताया कि अगर जांच रिपोर्ट में कमी पाई गई तो दूसरी किश्त को रिलीज नहीं किया जाएगा, और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई अलग से की जाएगी। डूडा के जेई अशोक कुमार सिंह और रामदुलारे को जांच टीम को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।