फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मनरेगा आधार लिंक में अंतिम स्थान पर पहुंचा जिला

मनरेगा आधार लिंक में अंतिम स्थान पर पहुंचा जिला

Wed, 05 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा आधार लिंक में अंतिम स्थान पर पहुंचा जिला
मनरेगा आधार लिंक में जिला अंतिम स्थान पर
विज्ञापन


बस्ती।
बीडीओ की लापरवाही के चलते मनरेगा श्रमिकों को आधार लिंक करने के मामले में जिला अंतिम स्थान पर पहुंच गया है। इतना ही लिंक न कराने का खामियाजा मनरेगा श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें काम करने के बावजूद इस लिए मजदूरी नहीं मिल रही है, क्योंकि बीडीओ ने श्रमिकों के आधार को न तो बैंक खाता और न ही मनरेगा में लिंक कराया। एक लाख 23 हजार से अधिक श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिल रही है। नवागत सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि इसके लिए जिम्मेदार बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
खंड विकास अधिकारी मनरेगा के कार्यों और श्रमिकों के प्रति कितना संवेदनशील हैं, इसका पता उनकी लापरवाही से चलता है। नई व्यवस्था के तहत जब तक बीडीओ मनरेगा के श्रमिकों का आधार मनरेगा साफ्ट और बैंक के खाते से नहीं कराएंगे तब तक मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलेगा। शासन ने पंजीकृत 2,34,707 श्रमिकों का आधार लिंक कराने के लिए 30 मई 2017 तक समय दिया था, मगर जो रिपोर्ट की गई, उसके तहत मात्र 1,10,939 श्रमिकों के आधार को ही लिंक कराया गया। इसका मतलब यह हुआ कि 1,23,768 श्रमिक मजदूरी पाने से वंचित हो गए। मजदूरी न मिलने से श्रमिकों के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बीडीओ की लापरवाही का खामियाजा न सिर्फ मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि पूर प्रदेश में जिले की बदनामी हुई, जिला अंतिम 75वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक लापरवाही बीडीओ दुबौलिया की
बस्ती। जिन बीडीओ की लापरवाही के चलते जिले को शर्मिंदगी उठानी पड़ी, उनमें बीडीओ दुबौलिया ने सबसे कम 31.14 फीसद आधार लिंक किया। इसी तरह विक्रमजोत ने 39.09 फीसद, साऊंघाट ने 40.82 फीसद, कुदरहा ने 45.71 फीसदी,हर्रैया ने 45.89, बहादुरपुर ने 45.97, गौर ने 46.20, बस्ती सदर ने 47.78, बनकटी ने 47.87, रामनगर ने 49.53, सल्टौआ ने 52.77, परशुरामपुर ने 52.83, कप्तानगंज ने 55.23 एवं रुधौली के बीडीओ ने सबसे अधिक 55.49 फीसदी श्रमिकों का आधार लिंक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाह की श्रेणी में चार अफसर भी शामिल
बस्ती। जिन बीडीओ के चलते पहली बार जिला अंतिम स्थान पर पहुंचा उसके लिए चार जिला स्तरीय अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। हर्रैया के बीडीओ का प्रभार जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, बनकटी का प्रभार एनआरएलएमएन के उपायुक्त दिग्विजय नाथ तिवारी, हाल ही सल्टौआ से दुबौलिया का प्रभार संभालने वाले उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह और कप्तानगंज के प्रभारी बीडीओ और डीआरडीए के परियोजना निदेशक आरपी सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed