{"_id":"594bcae44f1c1b05768b497b","slug":"191498139364-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने जांचे हालात, खामियों पर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने जांचे हालात, खामियों पर नाराज
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर (बस्ती)। विकास क्षेत्र में स्थित सीएचसी व नारायणपुर रेहार में निर्माणाधीन पशु पाली क्लीनिक का निरीक्षण बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने किया। यहां के हालात देख वे खासे नाराज हुए। खामियों पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदारों से नाराजगी जताई।
विधायक करीब दो बजे सीएचसी पहुंचे। परिसर में चारों ओर गंदगी, जल भराव तथा दरकी दीवारों पर नजर पड़ी तो वे क्षुब्ध हो गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर यादव को व्यवस्था सुधारने को कहा। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट हनुमान पांडेय के मुंह में गुटखा देख वे बिफर पड़े। सार्वजनिक स्थल पर गुटखा खाने को संगीन अपराध करार दिया। पड़ताल के बाद विधायक का कारवां नारायणपुर स्थित निर्माणाधीन पशु पाली क्लीनिक पर जा पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भवन निर्माण में घटिया क्वालिटी की सामग्री प्रयोग की जा रही है। विधायक ने भी गुणवत्ता की जांच की तो पाया कि निर्माण में प्रयुक्त होने वाला मसाला गुणवत्तापूर्ण नहीं है। ईंट भी दोयम दर्जे की प्रयोग की जा रही है, जिस सीमेंट का प्रयोग यहां हो रहा था वह भी मानक के अनुसार नहीं है। निर्माण में प्रयोग होने वाले मसाले का नमूना लेने के बाद विधायक ने मोबाइल से संबंधित अधिकारियों को बेहतर सामग्री प्रयोग करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता ,दिलीप पांडेय ,राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह ,बबलू सिंह, जन्मेजय, विशाल मिश्र, अरविंद सिंह, दोस्त मोहम्मद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।