फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   190 teachers of the district will be adjusted

Basti News: जिले के 190 शिक्षकों का होगा समायोजन

Thu, 10 Sep 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
190 teachers of the district will be adjusted
बस्ती। जिले के प्राइमरी व जूनियर शिक्षकों के समायोजन के लिए बृहस्पतिवार से बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग शुरु होगी। पहले दिन प्राइमरी व दूसरे दिन जूनियर के शिक्षकों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में समायोजन को लेकर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट पहुंच गए। उन्होंने विषय के अनुसार समायोजन की बात रखी। हाईकोर्ट ने समायोजन पर रोक लगा दिया। समायोजन पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने अब बहाल कर दी है। बीएसए ने जारी पत्र में कहा कि ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाएं जिन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी, उन्हें वरिष्ठता सूची के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यालय चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी, जिसके बाद पुरुष अध्यापकों की काउंसिलिंग होगी। जिले में प्राइमरी के 89 व जूनियर के 101 शिक्षक हैं, जिनका समायोजन होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed