फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   19 battery baramad

कबाड़ी के साथ पकड़ाया चोर, 19 बैट्रियां बरामद

Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
19 battery baramad
बस्ती के वाल्टरगंज पुलिस ने बैटरी चोर को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
कबाड़ी के साथ चोर गिरफ्तार, 19 बैट्रियां बरामद
विज्ञापन

बस्ती। सोलर सिस्टम, वाहन और इन्वर्टर की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का वाल्टरगंज पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को धर दबोचा। इसमें माल खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल है जिसके कब्जे से चोरी की 19 बैट्रियां बरामद की गईं।
एसपी हेमराज मीणा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया वाल्टरगंज थानांतर्गत भाउपुर का रहने वाला आशाराम बैट्रियों की चोरी करता था और कप्तानगंज थाने के नकटीदेई निवासी भगवान प्रसाद गुप्ता को आठ सौ से 12 सौ रुपये में बेच दिया करता था। भगवान दास बड़ा कबाड़ कारोबारी माना जाता है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विकास यादव की टीम ने बड़ेवन पुल के पास से रविवार की रात आशाराम व भगवान दास को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर 19 बैट्री व चोरी का सामान बेचने से मिले 48 सौ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी आशाराम ने बताया कि वह काफी दिनों से बस्ती व आसपास के जनपदों में जाकर साइकिल से दिन में बाजार, कस्बा व गांवों में घूम घूम कर ऐसे घरों व स्थानों को चिह्नित करता था जो सुनसान जगह पर हों। रात में खाना खाकर आसपास कहीं छिप जाता था। देर रात होने पर बैट्री चोरी कर भाग निकलता था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिला खुलासे का तार
वाल्टरगंज के गनेशपुर निवासी रुपेश श्रीवास्तव के घर से सोलर लाइट की बैट्री 24 जनवरी को चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से चोरों की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी का फुटेज लगा, जिसमें चोरी की घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिली। पुलिस ने आशाराम की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की रात आशाराम व कबाड़ी भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed