फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1.83 lakhs robbed in the name of allotment of iron kiosk

Basti News: लोहे की गुमटी आवंटन के नाम पर 1.83 लाख हड़पे

Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
1.83 lakhs robbed in the name of allotment of iron kiosk
बेटे को बीडीए का लिपिक बताकर दिलाया भरोसा
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने विकास प्राधिकरण का बाबू बनकर 1.83 लाख रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्हें लोहे की गुमटी आवंटित करने का झांसा देकर आरोपियों ने पैसा ले लिया। दुकान न मिलने पर जब पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के झड़ीना निवासी निखिल त्यागी वर्तमान में बरगदवा थाना कोतवाली स्थित एक हॉस्पिटल में कार्य कर रहे हैं। उनका आरोप है कि 30 मई 2025 को दलजीत मिश्रा अस्पताल में दवा कराने के लिए आए। कहा कि मेरा बेटा अनुराग मिश्रा व अनूप मिश्रा बस्ती विकास प्राधिकरण में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि अस्पताल के कई लोग लोहे की गुमटी वाली दुकान आवंटित करा रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी बात पर विश्वास करके वह भी तैयार हो गए। इसके बाद 63 हजार 800 रुपये ऑनलाइन कई किस्तों में और नकद एक लाख बीस हजार रुपये दलजीत मिश्रा को दे दिया। काफी दिन बाद भी दुकान आवंटित नहीं होने पर जब पैसा वापस मांगा तो जानमाल की धमकी दी जाने लगी। प्रकरण में एसपी अभिनंदन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दलजीत मिश्रा, उसके बेटे अनुराग मिश्रा व अनूप निवासी खुटहना थाना नगर जिला बस्ती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed