फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रक्तदान कर 17 लोग बने महादानी

रक्तदान कर 17 लोग बने महादानी

Tue, 02 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर 17 लोग बने महादानी
फोटो
विज्ञापन

रक्तदान कर 17 लोग बने महादानी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा शिविर
विशेष ग्रुप के होने के कारण छह लोग आरक्षित
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में दानियों का हुजूम पहुंचा। ब्लड बैंक में जगह नहीं होने से सिर्फ 17 का रक्तदान हुआ जबकि छह लोगों का विशेष ग्रुप होने से आपातकाल के लिए आरक्षित किया गया।
कैंप में कई लोग अखबार में स्वैच्छिक रक्तदान की खबर पढ़कर पहुंचे थे। इसमें समाजसेवियों के अलावा राजनैतिक दलों के लोग भी शामिल थे। अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार, सीएमओ जेएलएम कुशवाहा के साथ एसआईसी डॉ मेजर ओपी सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। पहला महादानी का गौरव प्रशांत भट्ट ने हासिल किया। महादानियों को अपर जिलाधिकारी व चिकित्सकों ने अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए अमर उजाला फाउंडेशन बधाई का पात्र है। इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन के चलते अमर उजाला की विशेष पहचान है। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान किसी को नया जीवनदान दे सकता है। समाज में इससे बढ़कर पुण्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। एसआईसी डॉ मेजर ओपी सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। इससे किसी तरह की कमजोरी या रक्त अल्पता नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ रामजी सोनी, राजेश चित्रगुप्त, अनूप खरे, नन्हे भइया, आदर्श श्रीवास्तव, अखंड पाल, अभिषेक गुप्ता, रनदीन माथुर, अफजल सेराज, अजय अज्जू हिंदुस्थानी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, डीसी डूबे, सुनील भट्ट, कुलदीप जायसवाल, जीशान हैरद रिजवी, डॉ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मोहम्मद हकीक, सीपी चौधरी, भानु प्रकाश यादव, संतोष पांडेय, मोहम्मद इमरान, कृष्णावती यादव, अंजू सिंह, कीर्ति आनंद , अनुराधा सिंह, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।

ये हैं शहर के महादानी
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम खां ने कहा कि वे 15वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। आवश्यकता होने पर किसी को भी रक्त देने के लिए तैयार रहते हैं। शिवनगर तुर्रकहिया की रहने वाली पूनम ओझा ने कहा कि अखबार के माध्यम से रक्तदान शिविर की जानकारी हुई। कहा कि वे दूसरी बार रक्तदान कर ही हैं। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा डब्लू ने कहा कि वे लगातार 16वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। इसी क्रम में अभयदेव शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार शुक्ला, एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ नवीन सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद दाउद मसूद, आदित्य त्रिपाठी, मलखान सिंह चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, आशीष कुमार चौधरी, प्रशांत भट्ट, आनंद प्रताप सिंह ने रक्तदान कर महादानी का खिताब हासिल किया।


विशेष ग्रुप होने से आरक्षित किए गए
डा. ओपी सिंह, विनय कुमार चौधरी, रमेश मिश्रा, कांस्टेबल आशुतोष धर दूबे, राघवेंद्र पांडेय, अज्जू हिंदुस्थानी का विशेष ब्लड ग्रुप होने की वजह से रक्तदान नहीं कराया गया। आपात स्थिति में इनसे ब्लड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed