फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   घटती घाघरा कर रही कटान

घटती घाघरा कर रही कटान

Sun, 22 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
घटती घाघरा कर रही कटान
फोटो
विज्ञापन

घटती घाघरा कर रही कटान
मरम्मत कार्य में भी दिखी शिथिलता
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ मरम्मत कार्य में भी शिथिलता शुरू हो गई है। जबकि नदी कटान करते हुए कटरिया-चांदपुर तटबंध की ओर बढ़ रही है।
दो दिन से घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी खलवा व खजांचीपुर गांव के मध्य कटान करती हुई तटबंध की तरफ बढ़ रही। वहीं बाढ़ खंड विभाग फिर से लापरवाह बन गया है। जहां पहले दिन रात तीन चार सौ मजदूर काम करते थे, वहीं अब सौ की संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। जबकि इसी समय तटबंध के बैठे हिस्से को मजबूत किया जा सकता है।

इस बाबत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि बेस बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। परियोजना का काम नहीं है। न्यूनतम लागत से ही बंधे को सुरक्षित करना है। बोल्डर और ईंट-रोडे़ लगातार आ रहे हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए रखा भी जा रहा। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed