{"_id":"5ada27844f1c1b5c098b595e","slug":"181524246404-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 16 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Exam Hall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अंतर्गत आयोजित प्राचीन इतिहास व राजनीति शास्त्र विषय की हो रही परीक्षा में शुक्रवार को 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सचल दल की टीम ने आठ केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं कोई छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया।
सचल दल प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दूसरे सचल दस्ता प्रभारी डॉ आदित्य विक्रम सिंह के सहयोग से लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को रामनरेश लवकुश महाविद्यालय आरी नगर बारीघाट लालगंज, सूर्य बख्श पाल पीजी कॉलेज भरवलिया बनकटी, राना पतरू सिंह नरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय केंवचा एवं भगवान दास महाविद्यालय सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। यहां विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 11 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे सचल दस्ता टीम प्रभारी डॉ. आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज में दो, जबकि राना पतरू सिंह नरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय केंवचा में तीन ने राजनीति शास्त्र व प्राचीन इतिहास विषय की परीक्षा छोड़ दी है। बताया कि मोहम्मद उमर अम जदिया महाविद्यालय पटखौली, सुखई सिंह महाविद्यालय पिपरा गौतम एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय हथियागढ़ का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्वक चलती पाई गईं।
विज्ञापन