फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भंडारण को अवशेष है 4.

भंडारण को अवशेष है 4.

Sat, 17 Jun 2017 05:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
भंडारण को अवशेष है 4.
मंडल में गेेहूं खरीद ने इस बार चार वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। लेकिन इसे भंडारित करने में पसीना छूट रहा है। एफसीआई की ढीले कार्य प्रणाली के चलते 4.80 लाख क्विंटल गेहूं भंडार गृह से बाहर मंडी व अन्य स्थानों पर डंप किया गया है। गेहूं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की एजेंसियों के जिम्मेदार परेशान हैं।
विज्ञापन

एफसीआई के पास भंडारण की क्षमता कम है और पीडीएस के आवंटन के साथ ही स्थान रिक्त होने पर इस गेहूं को भंडारित किया जा रहा है। इधर खरीद के बाद क्रय एजेंसियां केंद्रीय पूल में गेहूं उतारने के लिए परेेशान हैं, क्योंकि जब तक खरीदे गए गेहूं को एफसीआई उतार कर पावती न दे दे तब तक सारी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होती है। भंडारण की भी समय सीमा 30 जून तक तय की गई है। इसके बाद एजेंसी द्वारा उतारे गए गेहूं का एक प्रतिशत गेन एफसीआई लेती है। इन स्थितियों को लेकर खरीद एजेंसियों के जिम्मेदार तत्परता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

आरएफसी रवि कुमार ने कहा कि गेहूं क्रय के अंतिम अवशेष की मात्रा का केंद्र वार आंकलन किया जा रहा है। एफसीआई को प्रेषित की जाने वाली मात्रा का प्लान तैयार है। इसके अनुरूप समय सीमा में ही संपूर्ण गेहूं का संप्रदायन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed