फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   18 hours of electricity in rural areas today

ग्रामीण क्षेत्रों में आज से 18 घंटे बिजली

Sat, 08 Apr 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 08 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
18 hours of electricity in rural areas today
बिजली - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल विद्युत वितरण ने बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया। जिसमें मंडल के तीनों जिलों में 24 घंटे, तहसील में 20 व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रविवार से 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। शनिवार को गिदही पावर स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता को अपग्रेड करते हुए 220 केवीए के उच्च क्षमता का लगा दिया गया है। नए शेड्यूल के तहत शहर में चौबीस घंटे निर्बाध आपूर्ति रहेगी। जबकि देहात में 10.45 रात से 7.45 व सुबह 10.30 से शाम 7.30 तक कुल 18 घंटे बिजली दी जाएगी। जबकि तहसील में  सुबह 4.15 से रात 20.15 व 22.45 से सुबह 2.45 बजे तक सप्लाई  दी जाएगी। 
विज्ञापन


संतकबीर नगर में 22.45 से 7.45 से 10.30 से 19.30  एवं सिद्घार्थनगर में 23.00 बजे से 10 बजे तक व 12.30 से 19.30 तक आपूर्ति होगी। मुख्य अभियंता सीपी गुप्ता ने बताया कि यह शेड्यूल नौ से 30 अप्रैल तक चलेगा। गांव में 18 व शहर में 24 घंटे की आपूर्ति की व्यवस्था मंडल के तीनों जिलों में लागू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed