फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1,737 private vehicle owners exempted from annual fitness tests; no more trips to the RTO.

Basti News: 1,737 निजी वाहन स्वामियों को सालाना फिटनेस से राहत, आरटीओ की दौड़ खत्म

Thu, 17 Sep 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
1,737 private vehicle owners exempted from annual fitness tests; no more trips to the RTO.
बस्ती। छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों की वार्षिक फिटनेस कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के बाद बस्ती मंडल के 3,481 निजी वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। अब ऐसे जिले के 1,737 वाहन स्वामियों को हर साल फिटनेस के लिए परिवहन कार्यालय की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व व्यवस्था के तहत चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों का हर वर्ष फिटनेस कराना अनिवार्य था। व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में आने वाले वाहन भी इस व्यवस्था के दायरे में थे। इससे वाहन स्वामियों को हर साल फिटनेस कराने के लिए समय और धन खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन

नए आदेश के बाद निजी उपयोग वाले छह से अधिक सीट क्षमता के वाहनों को वार्षिक फिटनेस की बाध्यता से छूट मिल गई है। आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन के अनुसार, बस्ती मंडल के तीनों जिलों में इस श्रेणी के 3,481 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बस्ती के 1,737, सिद्धार्थनगर के 685 और संतकबीर नगर के 1,059 वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
व्यावसायिक वाहनों पर नियम यथावत
यह छूट केवल निजी वाहनों पर लागू होगी। परिवहन और व्यावसायिक वाहनों के साथ ऐसे वाहनों पर, जिनके लिए फिटनेस, परमिट या अन्य वैधानिक प्रावधान अलग से निर्धारित हैं, संबंधित नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed