{"_id":"5cc34f7f867a554789552817","slug":"171556303743-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याही दिखाओ तब चढ़ो बस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याही दिखाओ तब चढ़ो बस में
Sat, 27 Apr 2019 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
basti
basti
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में 70 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत 11 मई को चुनाव ड्यूटी पर जाने के दौरान बस में बैठते समय उसे उसने मतदान कर लिया है, इसके पहचान स्वरूप अंगुली पर अमिट स्याही का निशान दिखाना होगा। यह कवायद रंग लाई तो जिले का मतदान प्रतिशत तीन फीसदी तक बढ़ सकता है।
दरअसल, चुनाव ड्यूटी में तैनात जिले के 19 हजार कार्मिक मतदाताओं के लिए इस बार नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत मतदान टोली ले जाने वाली बस में चढ़ते समय कर्मिक मतदाता की अंगुली देखी जाएगी। अगर मतदान वाली अमिट स्याही नहीं लगी होगी तो पार्टियों की बस के पावदान पर पैर नहीं रखने दिया जाएगा। अमिट स्याही वालों को ही ड्यूटी पर आमद की जाएगी। पिछले चुनावों में इसकी अनदेखी से 10 प्रतिशत भी कर्मिक मतदाता मतदान नहीं कर पाए थे।
बस्ती संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 31 हजार 996 मतदाता वोट दे सकेंगे। जिनमें पांचों विधानसभा क्षेत्र से 46 हजार 666 नए मतदाता और 138 किन्नर मतदाता हैं। इनके मतदान के लिए मतदान के लिए जिले में कुल 1462 मतदान केंद्र और 2316 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए काफी कोशिशें की जाती रहीं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राजशेखर ने बताया कि इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का शत-प्रतिशत मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में ही कार्मिक प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। जो कार्मिक अंगुली की स्याही न दिखाए, उसके पोलिंग पार्टी की बस में न चढ़ने दिया जाए। ऐसे कर्मी को चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर माना जाएगा।