{"_id":"5c702eb8bdec22736f4a8c3f","slug":"171550855864-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में लाइट की चकाचौंध से 200 की आंखें लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह समारोह में लाइट की चकाचौंध से 200 की आंखें लाल
Fri, 22 Feb 2019 10:47 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
चकाचौध लाइटों से 200 लोगों को आंखों में दिक्कत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में वैवाहिक कार्यक्रम में तेज रोशनी वाली लाइट की सजावट से कई की आंखें प्रभावित हो गईं। आंखों में जलन, पानी गिरना, लाल होने से घराती और बराती समेत करीब 200 लोग परेशान हो गए। सूचना पर डॉक्टरों की टीम पहुंची और प्रभावित लोगों का इलाज किया।
बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (थरौली) में बृजेंद्र उर्फ डब्लू पाल की बहन की शादी थी। कार्यक्रम के लिए सजावट की गई थी। तेज लाइट के लिए चाइनीज उपकरणों का प्रयोग किया गया था जिसकी जद में रहने वालों की आंखें लाल हो गई। आंखों में जलन और पानी गिरने की सभी को शिकायत होने लगी। प्रभावित लोगों में से अजय पाल, शत्रुजीत पाल, अजय पाण्डेय, विवेक पांडेय आदि का कहना है कि लाइटिंग वाले ने एक सफेद-नीली रंग का हाईमास्ट लाइट लगाई थी जिसके सामने पड़ने के बाद आंखों में तेज जलन होने लगी थी और बाद में आंखें लाल हो गई और पानी गिरने लगा। हर किसी के पीड़ित होने पर सीएचसी में सूचना दी गई। सीएचसी के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार चौधरी के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी गई। जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत, काजी एहतेशाम हुसैन एवं रामकिशोर ने प्रभावित लोगों की आंखों का इलाज किया। दवाएं भी वितरित कीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रमों में अक्सर कई तरह की रंग बिरंगी-लाइटें प्रयोग में लाई जाती हैं जो आंखों के लिए नुकसानदायक है। चिकित्सकीय टीम ने लोगों का इलाज कर उचित दवाएं दे दी है शीघ्र ही सभी स्वस्थ हो जाएंगे।
चाइनीज चमकीली लाइट ही है कारण: सीएमओ
सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि रुधौली में बरात के दौरान चाइनीज चमकीली लाइट के चलते लोगों की आंखें प्रभावित हुई हैं। मौके पर टीम भेजी गई थी। जांच पड़ताल कर मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब वहां स्थिति ठीक है।