{"_id":"5bad21f6867a557f704175ed","slug":"171538073078-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कालेज के विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर लगातार चल रही रस्साकशी के बीच बृहस्पतिवार को एक और कोशिश बेकार साबित हुई। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए कलेक्ट्रेट में छात्रों का हुजूम पहुंचा। डीएम को छात्रनेताओं के प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन दिया। इस दौरान वार्ता में डीएम ने दो टूक कहा कि चुनाव कराने या न कराने के संबंध में गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन अगला कदम उठाएगा। मामला मंगलवार रात उस वक्त खराब होने लगा जब कालेज प्रशासन की तरफ से चुनाव कराने के ऐलान पर पर्याप्त पुलिस बल न उपलब्ध होने के कारण जिला प्रशासन ने रोक लगा दी। करीब साढ़े नौ बजे काफी संख्या में छात्र नेता डीएम आवास पर जा धमके। नारेबाजी करते हुए चुनाव पर रोक हटाने की मांग करने लगे। हालात की संवेदनशीलता देखते हुए डीएम डॉ. राजशेखर ने समिति गठित करके सप्ताह भर में रिपोर्ट मांग ली। इसके बावजूद छात्र नेता आधीरात तक डीएम आवास पर धरना देते रहे। अंतत: पुलिस को बल प्रयोग करते हुए खदेड़ना पड़ गया।
डीएम के अनुसार एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता वाली कमेटी की रिपोर्ट आए बिना कुछ नहीं कर सकते। जिसमें सीओ सिटी आलोक सिंह और दोनों कालेजों के प्राचार्य सदस्य हैं। सप्ताह भर के भीतर इस कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। इस तरह से दोनों कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने की अनुमति के लिए इस्तेमाल प्रेशर पॉलिसी काम नहीं आई। प्रशासन पर दबाव बनाया लेकिन नतीजा सिफर रहा। डीएम से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल को बैरंग वापस लौटना पड़ा। तर्क देने पर डीएम ने दो टूक कहा कि कमेटी जैसा रिपोर्ट देगी, वैसी प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा। यहां के एपीएन और किसान पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव घोषित करने के बाद स्थगित करने से छात्र नेताओं में उबाल है।
विज्ञापन