{"_id":"5ada27864f1c1b05418b5a0a","slug":"171524246406-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, कई घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जला, कई घरों की बिजली गुल
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
transfarmer,
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक के बेलवाजोर ओझा गांव में ट्रासंफार्मर जलने से कई घरों की बिजली ठप हो गई है। उसके बाद भी बिजली विभाग चुप्पी साधे है। अधिकारी केवल आश्वासनों की घुट्टी पिला रहे हैं।
उक्त गांव में हर्रेया विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। गांव के बाहर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले ओवलोडिंग के चलते जल गया, जिससे गांव के बीस घरों की बिजली गुल हो गई है। गांव के शिवपूजन श्रीवास्तव, कमलेश ओझा,मनोज कुमार, विपिन ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन उसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गर्मी के मौसम में बिजलीू नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर्रेया के जेई विक्रांत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।