फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विक्रमजोत प्रमुख की कुर्सी पर संकट

विक्रमजोत प्रमुख की कुर्सी पर संकट

Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत प्रमुख की कुर्सी पर संकट
विक्रमजोत प्रमुख की कुर्सी पर संकट
विज्ञापन


विक्रमजोत।
सपा सरकार में कद्दावर माने जाने वाले विक्रमजोत ब्लॉक के प्रमुख धर्मेंद्र सिंह की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसकी नींव सरकार बदलने के साथ ही पड़ने लगी थी, मगर अब बीडीसी सदस्यों के बगावती तेवर खुलकर सामने आ गए हैं।
रविवार को 71 में से 35 बीडीसी सदस्यों ने धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अमोलीपुर मंदिर पर बगावती खेमे ने बैठक कर पद से हटाने के लिए आरपार की लड़ाई छेड़ने का संकल्प लिया। बगावती खेमे ने प्रमुख को अपदस्थ करने के लिए ताना-बाना बुन दिया है। प्रमुख के खिलाफ उतरे बीडीसी ने अपना नेता छतौना से क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह को तय किया है। प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

सपा सरकार में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में ज्यादातर सीटें उसी के खाते में रहीं। थोड़े दिनों बाद सरकार बदल गई और सत्ता में भाजपा आ गई। सत्ता परिवर्तन होते ही ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का भी ताना-बाना विरोधी खेमों ने बुनना शुरू कर दिया था। इसमें सबसे पहले विक्रमजोत के प्रमुख धर्मेंद्र सिंह बीडीसी के निशाने पर आए। पिछले महीने छतौना के बीडीसी रविंद्र सिंह ने प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए आवाज उठाई तो बगावत की चिंगारी फूट पड़ी। 71 बीडीसी सदस्यों में से 35 ने इनका समर्थन कर दिया। फिर विरोधी खेमे ने प्रमुख को घेरना शुरू किया। सभी सदस्यों ने मुखर होकर आरोप लगाया कि प्रमुख सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं। कर्मचारियों से मिलीभगत कर सरकारी धन की बंदरबांट रहे हैं। असंतुष्ट गुट के नेता बीडीसी रवींद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान प्रमुख के खिलाफ जबरदस्त समर्थन मिला है। 35 सदस्यों ने हस्ताक्षर करके हटाने की मांग की है। इसके अलावा तमाम सदस्यों ने बैकडोर से वर्तमान प्रमुख के खिलाफ समर्थन कर दिया है। विरोधी खेमे के नेता रवींद्र ने आरोप लगाया कि बैठक में आने वाले अन्य सदस्यों को प्रमुख के इशारे पर अराजकतत्वों ने रोका है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरियानयन के बीडीसी जनार्दन पाल ने बताया कि वर्तमान प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत की आम बैठक कभी नहीं की। जो भी प्रस्ताव हैं, उन्हें बंद कमरे में पास कर दिया जाता है। प्रमुख पर आरोप लगाया कि गांवों के विकास की सारी योजनाओं को हाईजैक कर अपने चहेतों को लाभान्वित किया। बैठक के बाद सदस्यों ने सांसद और क्षेत्रीय विधायक को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है। बैठक में जनार्दन पाल, रामसुख यादव, वीरेंद्र सिंह, श्रवण मिश्रा, सुरेशचंद्र पाण्डे, भरतलाल, मस्तराम यादव,संतराम, धर्मेद्र सिंह, दिनेश चौहान, सुनील मौर्य, स्वामी नाथ, विजयलक्ष्मी के प्रति निधि जगदम्बा, रामदयाल, झिने वर्मा, राजन पांडेय प्रमुख सदस्यों सहित 37 उपस्थित रहे। अविश्वास प्रस्ताव और अन्य आरोपों की बाबत ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed