{"_id":"6204042271e87f5b6a322d0a","slug":"16327-person-vaccinated-basti-news-gkp4264429189","type":"story","status":"publish","title_hn":"369 केंद्रों पर 16,327 को लगा कोविडरोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
369 केंद्रों पर 16,327 को लगा कोविडरोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जनपद में बुधवार को 369 टीकाकरण बूथों पर 16,327 को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 1,736 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 6,725 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नगरपालिका समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का टीकाकरण कर रही है। कहा कि चुनाव में जिनकी ड्यूटी लगी है और वे दो डोज लगवा चुके हैं। ऐसे लोग जिनका नौ माह पूरा हो गया है, वे प्रीकॉशन डोज जरूर लगवा लें। कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर भी दो टीम लगाई गई है, जहां कोरोना टीकाकरण कराया जा रहा है।