फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... बारिश से लौटी ठंड,26 को बूंदाबांदी के आसार

फोटो... बारिश से लौटी ठंड,26 को बूंदाबांदी के आसार

Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो... बारिश से लौटी ठंड,26 को बूंदाबांदी के आसार
फोटो...
विज्ञापन

बारिश से लौटी ठंड, 26 को बूंदाबांदी के आसार
बृहस्पतिवार को धूप निकलने की उम्मीद
मंगलवार को गरज-चमक के साथ हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बिगड़ा पूरब का मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच साबित हुई। मंगलवार की रात में मंडल भर में रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई। इससे समूचा वातावरण धुल सा गया। ठंड के सीजन की पहली बारिश से रबी की फसलों में मानो नई जान आ गई हो। इस बीच एक बार फिर ठंड लौट आई। हालांकि, बीच-बीच में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आया। जानकारों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार 24 जनवरी को धूप भले ही निकल गए लेकिन 25 और 26 जनवरी को फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश ह्वेदर एंड क्राफ एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ. पद्माकर त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार को दिन का तापमान भी 18 डिग्री तक आ सकता है। इससे ठिठुरन महसूस होती रहेगी। हालांकि, शनिवार को दिन का तापमान फिर से 21 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है मगर न्यूनतम 11 डिग्री पर आ जाएगा। डॉ. त्रिपाठी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्वेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण संभावना है कि बस्ती, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के तराई व बस्ती-गोरखपुर मंडल में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


पांच दिन का अनुुमानित तापमान
24 जनवरी बृहस्पतिवार अधिकतम 23 न्यूनतम 12
25 जनवरी शुक्रवार अधिकतम 21 न्यूनतम 12
26 जनवरी शनिवार अधिकतम 20 न्यूनतम 08
27 जनवरी रविवार अधिकतम 21 न्यूनतम 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed