फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बेखौफ फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन, जोखिम में जान

बेखौफ फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन, जोखिम में जान

Sun, 02 Dec 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 02 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन, जोखिम में जान
डग्गामार वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शहर में डग्गामार वाहनों की भरमार है। चालकों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही यात्रियों के जीवन की चिंता। कई वाहन तो ऐसे हैं, जो तय समय सीमा पार कर चुके हैं, बावजूद इसके ये फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 20 हजार ऐसे वाहन हैं जो 15 वर्ष से अधिक की अवधि पार कर चुके हैं। इनका फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं बना है। ये वाहन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। स्टेशन रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर कई ऐसी बसें व छोटे वाहन अक्सर दिखेंगे, जो पूरी तरह खटारा हो गए हैं। फिर भी ये लोगों को नंदौर, बांसी सहित अन्य स्थानों की यात्रा करा रहे हैं। कब किस गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यही हाल पुराने अमहटघाट स्थित स्टैंड का है, यहां पर भी आपको ऐसी जीपें दिखेंगी जो जुगाड़ से चलाई जा रही हैं। जो कलवारी, नगर बाजार, विक्रमजोत, हर्रैया तक की यात्रा करा रहे हैं। आइटीआई स्थित स्टैंड की अगर बात करें तो यहां भी डग्गामार वाहन कब्जा जमाए रहते हैं। कुल मिलाकर हर रोज इन डग्गामार वाहनों से हजारों यात्री मजबूरन यात्रा करते हैं। कई रूटों पर रोडवेज बस की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नहीं दिखते नंबर
अक्सर सुनने में आता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार घायल। कई बार तो मौत तक की सूचना मिलती है। इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर न तो नंबर अंकित होता है, और न ही ये मानक के अनुरूप होते हैं। ओवर लोडिंग कर माल की ढुलाई भी इनसे की जाती है। बिना नंबर के दौड़ती ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का मालिक कौन है कई बार इसका पता लगाने में आरटीओ विभाग व पुलिस के पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की सुनिए
आरटीओ आरके विश्वकर्मा का कहना है कि जो वाहन 15 वर्ष से ऊपर की सीमा तय कर चुके हैं, उनके स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है। फिटनेस सर्टिफिकेट के आधार पर पांच वर्ष की सीमा और बढ़ाए जाने का प्राविधान है। कहा कि जो वाहन नियम विरुद्घ चलते पाए जाएंगे उनके मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सिटी आलोक सिंह का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। बिना नंबर व डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed