फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रश्नपत्र देखकर खिले प्रतियोगियों के चेहरे

प्रश्नपत्र देखकर खिले प्रतियोगियों के चेहरे

Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नपत्र देखकर खिले प्रतियोगियों के चेहरे
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र। - फोटो : amarujala
बस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 में 792 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 1072 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र के नेत्र दिव्यांग विकास सिंह ने भी छात्रवृत्ति परीक्षा दी है।
विज्ञापन

जिले के पं. राजन महिला डिग्री कॉलेज में सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा में मंडल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के विद्यार्थी शामिल हुए। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके तहत 14.4 लाख की 36 छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। छात्रवृत्ति की दो श्रेणी निर्धारित है। कक्षा नौ और 10 के लिए 18 छात्रवृत्तियां हैं, जिसके तहत हर चयनित विद्यार्थी को 30-30 हजार रुपये दिए जाते हैं। 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। बस्ती में हुई परीक्षा में कक्षा नौ और 10 के पंजीकृत 443 विद्यार्थियों में से 343 ने परीक्षा दी, जबकि 11वीं और 12वीं के पंजीकृत 629 छात्र-छात्राओं में से 449 परीक्षा में शामिल हुए। कॉलेज प्राचार्य संजीव पांडेय अपनी टीम की मोनिका, रुख्सार फातिमा, अजय श्रीवास्तव, आकांक्षा वर्मा के साथ परीक्षा संपन्न कराने में जुटे रहे। निधि, ऋचा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, स्नेहलता मिश्रा, मंजू लता, फिरदौस, दीपिका शुक्ल, राम स्वरूप यादव, मनीष मिश्र और कोमल सोनी आदि ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed