फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पहलवानों से की जोर आजमाइश, दिखाए दांव

पहलवानों से की जोर आजमाइश, दिखाए दांव

Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पहलवानों से की जोर आजमाइश, दिखाए दांव
पहलवानों ने की जोर आजमाइश, दिखाए दांव
विज्ञापन

अलग-अलग भार वर्ग में एक-दूसरे को दिखाया आसमान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह जिला स्टेडियम में बुुधवार को महिला व पुरुष वर्ग की राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दांव दिखाए। एक-दूसरे को आसमान दिखाने के लिए पहलवान मैदान पर खूब जूझे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान यश भारती से सम्मानित जनार्दन यादव व चंद्र विजय सिंह को आयोजक मंडल ने पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सांसद के अलावा नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के सदस्य ओम नरायन सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कुश्ती के ग्रीको रोमन प्रतियोगिता के 59 किग्रा में सीनियर वर्ग की पुरुष प्रतियोगिता में अच्युतानंद प्रथम, राहुल यादव को दूसरा तथा अंगद कुमार व आस मोहम्मद को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल हुआ। 66 किग्रा की प्रतियोगिता में शुभम चौधरी पहले स्थान पर रहे, जबकि रामानंद को दूसरा व अभिषेक व नितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 71 किग्रा में चंद्रिका यादव प्रथम रहे, जबकि गगन पाल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 75 किग्रा में आशीष राठी, 80 किग्रा में रोहित, 85 किग्रा में अखिलेश पांडेय, 98 किलो में अनंत देव सिंह, 130 किग्रा में सिद्धार्थ सिंह पहले स्थान पर रहे। दूसरे चरण में फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 57 किलो में धर्मेंद्र चौहान, 61 किलो में कमल चौहान, 65 किलो में यज्ञसेन राठौर, 70 किलो में महेंद्र यादव, 74 किलो में विकास चौधरी, 86 किलो में अंकुर राठी, 97 किलो में आलोक कुमार व 125 किलो में विनय जादौन को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला फ्री स्टाइल कुश्ती के 48 किलो वजन में आरती को पहला स्थान मिला। इसके अलावा 53 किलो में शीतल, 55 किग्रा में अंजली सिंह, 58 किग्रा में रंजना चौहान, 60 किलो में अंजली जायसवाल, 63 किलो में सोनी शर्मा व 75 किग्रा में सीमा यादव को पहला स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed