{"_id":"5bb66308867a5528c91a53a8","slug":"161538679560-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो को छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रशासन राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो को छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रशासन राजी
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो को छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रशासन राजी
तीन सप्ताह बाद मतदान से छात्रनेताओं के तेवर ठंडे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। तगड़ी नूराकुश्ती के बाद छात्रसंघ चुनाव कराने को प्रशासन राजी हो गया है। छात्रनेताओं के तेवर भी ठंडे हैं। तीन सप्ताह बाद मतदान होने के कारण फिर से तैयारियों में लग गए हैं।
शहर के दो महाविद्यालयों एपीएन पीजी कॉलेज और शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज में सितंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नामांकन पत्रों का वितरण भी हो चुका था लेकिन तेजी से बदले घटनाक्रम प्रशासन ने अचानक चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी। जानकारी होते ही दोनों कॉलेजों के छात्रनेता समर्थकों के साथ डीएम आवास पर रात नौ बजे धरना देने जा पहुंचे। पुलिस को उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। हालात की नजाकत देखकर डीएम ने चुनाव कराने की परिस्थितियों का आकलन करने के लिए एसडीएम सदर, सीओ सिटी और दोनों कॉलेजों के प्राचार्य की कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने चुनाव कराने का निर्णय ले लिया।
पहली अक्तूबर रात को प्रशासन किसान पीजी कॉलेज और एपीएन कॉलेज छात्र संघ चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन राजी हुआ। डीएम डॉ राज शेखर ने बताया कि दो नवंबर को दोनों कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। 27 अक्तूबर को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। डीएम ने दोनों कॉलेजों के प्राचार्य/निर्वाचन अधिकारियों को उपरोक्तानुसार कार्रवाई कराने को कहा है। इसे अपनी जीत करार देकर कुछ छात्रनेताओं ने मिठाइयां बांटीं लेकिन बाद में उत्साह ठंडा पड़ गया।