{"_id":"5ad8e0274f1c1b82028b54bf","slug":"161524162599-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में बिगड़ी बस, यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में बिगड़ी बस, यात्री हलकान
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम की बस
- फोटो : UPSRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज बसें अपना विश्वास खोती जा रही हैं। कब और कहां खड़ी हो जाएं और यात्री पैदल हो जाएं यह कहा नहीं जा सकता। बृहस्पतिवार को भी यही वाक्या गोटवा फ्लाईओवर पर हुआ। बस्ती रोडवेज की बस कानपुर से सुबह 40 यात्रियों को लेकर लखनऊ, फैजाबाद होते हुए वापस आ रही थी। फोरलेन पर गोटवा फ्लाई ओवर पहुंचते ही खराब हो गई। खास दोपहरिया करीब एक बजे सारे यात्री चिलचिलाती धूप में इधर उधर टहल कर समय काटने लगे। लेकिन चालक ने बस का साफ्ट खराब हो जाने की जानकारी देते हुए दूसरी व्यवस्था से आगे की यात्रा करने की बात कही। दीपक सिंह, जंग बहादुर, राजेश सिंह आदि यात्री तो किसी तरह से दूसरे साधनों से रोडवेज को कोसते हुुए गंतत्व की ओर रवाना हुए। लेकिन सामान और बच्चों के साथ सफर कर रहे परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।