{"_id":"5980c67e4f1c1bb6618b470c","slug":"161501611646-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के डंडे से युवक घायल,भड़के कस्बावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के डंडे से युवक घायल,भड़के कस्बावासी
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक व सिपाहियों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। हालांकि मौके पर पहुंचे एसओ विक्रम सिंह ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर हटाया।
एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर मंगलवार देर शाम पुलिस टीम महादेवा चौराहे पर दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दो आरक्षी वाहन रोक रहे थे। इसी बीच क्षेत्र के गौरा धुंध निवासी जय श्री बाइक लेकर पहुंच गया। उसे रोकते समय जाने कैसे सिपाही का डंडा सिर में जा लगा। जिससे सिर से खून बहने लगा। यह देख आसपास के लोग आक्रोशित होने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि द्वेश वश घटना नहीं हुई,बल्कि संयोग से चोट लग गई। समझाने पर लोगों ने खुद ही भीड़ को संभाल लिया।