फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बारिश के चलते दीवार ढही, तीन घायल

बारिश के चलते दीवार ढही, तीन घायल

Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते दीवार ढही, तीन घायल
बारिश के चलते दीवार ढही, तीन घायल
विज्ञापन

महसो।
लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार गांव में सोमवार शाम दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दो की स्थिति डॉक्टरों ने गंभीर बताई है।

उक्त गांव में मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाली सरिता के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिला है। इसके तहत उसे पहली किस्त मिली थी, जिससे उसने अपनी जमीन पर चहारदीवारी खड़ी कर ली थी। चूंकि उसके पास कहीं रहने को आवास नहीं था, ऐसे में उसने छत पर पन्नी डाल ली थी। रविवार को हुई बारिश के चलते घर के आसपास पानी जमा हो गया। सोमवार की शाम अचानक आवास के दो तरफ की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उस दौरान घर में 32 वर्षीय सरिता, 16 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय रूखमीरा मौजूद थीं। इनके ऊपर दीवार गिरी। हालांकि, इस घटना के बाद वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और ईंट के नीचे दबे तीनों को बाहर निकाला। इस घटना में सरिता और पूनम के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रुखमीरा को हल्की चोट आई है। प्रधान जैसराम ने बताया कि सरिता को आवास मिला था, उसे एक किस्त ही मिल सकी है। ऐसे में छत लगनी बाकी थी मगर घर न होने के कारण यह पूरा परिवार इसी में पालीथिन डालकर रहता था। घायलों की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed