फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर होगा फायदा

वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर होगा फायदा

Fri, 23 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर होगा फायदा
बस्ती। विक्रमजोक ब्लॉक के सिंदुरिया मिश्र में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एंव कृषक जागरूकता किसान मेले का आयोजन हुआ। उद्घाटन विधायक अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि किसानों के तरक्की से ही देश का विकास संभव है। खेती कार्य करना महंगा हो गया है। वैज्ञानिक विधि से खेती करने में ही फायदा है। अनुदानित बीज, दवा कृषि गोदामों से छूट पर दी जा रही है। प्रदेश सरकार किसानों के उपज के सही मूल्य दिलाया जाएगा। उप कृषि निदेशक राजितराम वर्मा ने किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। किसान सरकारी अनुदान प्राप्त करने के लिए खतौनी, पासबुक व आधार कार्ड से लगाकर पंजीकरण कराके योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैैज्ञानिक डॉ. एसएन लाल ने पशुओं का संतुलित आहार व खनिज लवण खिलाकर अधिक दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है। डॉ. आरबी सिंह ने दलहन, तिलहन व धान की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रेम शंकर ने बीज शोधन से बीमारियों के रोकथाम के बारे में जागरूक किया। प्रगतिशील किसान रंगीलाल वर्मा कृषि आधारित व्यवसाय अपनाने की सलाह दी। मेले में प्रसार साहित्य का वर्णन किया गया। इस मौके पर विनय सिंह, बीबी सिंह, उमेश मद्धेसिया, राज कुमार पांडेय, राघवेंद्र, अर्जुन, राम चन्द्र शर्मा, रामदास वर्मा, निर्मल पांडेय व बबलू वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed