फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी संघ

आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी संघ

Sun, 18 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी संघ
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। रविवार को विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने मस्तराम वर्मा को अध्यक्ष, राम अधार पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा तौलू प्रसाद को मंत्री की शपथ दिलाई। कर्मचारी नेताओं ने हितों के खिलाफ लिए जा रहे फैसलों पर विरोध दर्ज कराने के लिए आंदोलन के जरिए अपनी आवाज शासन सत्ता तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं की अनदेखी कर आतंकित किया जा रहा है। तबादले और दंडित करने का भय दिखाया जा रहा है। महामंत्री ने एकता के साथ आंदोलन के लिये तैयार रहने को कहा है। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी तथा लोक निर्माण विभाग टेक्निकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम सुरेश सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाली सरकारों का बुरा हाल हुआ है। ऐसे में लंबित मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में मंडल अध्यक्ष प्रताप नरायन शुक्ल, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अशोक मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आचार्य हनुमान मिश्रा, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, प्रमोद शुक्ला, परमात्मा प्रसाद, जीत बहादुर सिंह, संतोष शुक्ला, मनोज यादव, श्याम बिहारी, अजय आर्या, योगेश मिश्रा, राजेश यादव, रियाजत अली, रगींलाल, विमल आनंद, रामशंकर चौधरी, राकेश पांडे, मुकेश सोनकर, सुबाष मिश्रा, कौशल चौधरी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौधरी, प्रेमशंकर लाल, रणंजय सिंह, उमेश वर्मा, सुग्रीव भारती, घनश्याम शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, मो. कलीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed