{"_id":"69add74206d853cb220d9791","slug":"1609-students-took-the-exam-for-admission-in-atal-vidyalaya-basti-news-c-207-1-bst1005-154539-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अटल विद्यालय में प्रवेश के लिए 1609 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अटल विद्यालय में प्रवेश के लिए 1609 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को मंडल के 1609 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 154 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 930 व नौ के लिए 679 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। श्रम विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई।
प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद बस्ती में जीआईसी, किसान इंटर कॉलेज, पांडेय इंटर कॉलेज और जीआरएस इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक व नौवीं में प्रवेश के लिए सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे तक विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे गए थे। यहां कक्ष निरीक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी का प्रवेश पत्र व पहचान पत्र का मिलान किया। प्रत्येक कक्ष में नियमानुसार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद सभी विद्यार्थियों को जलपान कराया गया। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते दिखे। विद्यार्थियों से धैर्यपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देने की बात की।
सहायक श्रमायुक्त सचिन कुमार सिंह ने बताया कि यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय बस्ती मंडल बस्ती में शैक्षाणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश परीक्षा हुई। बस्ती के चार और संतकबीरनगर के गन्ना विकास इंटर कॉलेज खलीलाबाद और सिद्धार्थनगर में नौगढ़ जीआईसी में परीक्षा हुई। बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए 1007 में से 930 ने परीक्षा दी जबकि 77 ने छोड़ दी, कुल 92.35 प्रतिशत उपस्थिति रही।